Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अब तक आप सभी जिस तरह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए राज्य के विकास में योगदान देते आए हैं, आगे भी उसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. आप सभी के सहयोग से ही राज्य के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता और आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment