Search

 
 
 

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पहल, झारखंड सरकार व IIHR के बीच एमओयू

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखंड और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), बेंगलुरू के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखंड और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), बेंगलुरू के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य में उद्यानिकी क्षेत्र के विकास और विस्तार को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के साथ समझौता होने से झारखंड में फल, सब्जी, सजावटी पौधे, औषधीय फसल और मशरूम की खेती में उत्पादकता, गुणवत्ता और मूल्य बढ़ाने की दिशा में काम होगा. इसके साथ ही बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग, अनुसंधान, प्रशिक्षण और सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

इस मौके पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही