Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ‘SIR’ को लेकर तैयारी शुरू, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमेरेशन फॉर्म देंगे और भरे हुए फॉर्म वापस लेंगे. बीएलओ हर घर पर एक स्टीकर भी लगाएंगे. इस स्टीकर पर घर की संख्या, बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर लिखा होगा, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर सकें.

 

के. रवि कुमार ने कहा कि लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा गया है. उन्होंने दलों से अपील की कि सभी मतदान केंद्रों पर जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति करें और उन्हें जरूरी प्रशिक्षण भी दिलाएं.

 

उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी. इसे बीएलओ द्वारा बीएलए से प्रमाणित कर प्रकाशित किया जाएगा.

 

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही