Search

 
 
 

ICC ODI Rankings: शुभमन गिल चढ़े ऊपर, विराट कोहली खिसके नीचे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए है. उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई है. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा हुआ है.
 

Lagatar Desk: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए है. उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई है. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा हुआ है.

 

गिल ने इस सीरीज में 84 और 154 रन की शानदार पारियां खेली थीं. लेकिन तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. दो मैचों में प्रदर्शन के बल पर उनके रैंकिंग में बड़ा उछाल आया है. हालांकि, बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल टॉप पर बने हुए है. गिल डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं. 

 

विराट चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस कारण उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. वे तीसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं. भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर को एक स्थान का फायदा हुआ है. वे 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल दो स्थान नीचे खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं.  ईशान किशन ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 43वें स्थान पर पहुंच गए है.

 

गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन भारतीय खिलाड़ी ने छलांग लगाई है. अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए। प्रसिद्ध कृष्णा 34 स्थान ऊपर चढ़कर 58वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि वॉशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर बढ़कर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही