Sports News: भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ICC रैंकिंग की ताजा रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग लगाई है. लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मुकाबले में तूफानी शतक लगाने का उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ है. वे अपने करियर में पहली बार टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हुए हैं. वे 25वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अय्यर ने मंगलवार रात को वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 43 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली. जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शतक रहा.
इसे भी पढ़ें:
टी-20 के टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत का दबदबा नजर आ रहा है. भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं. ईशान किशन पहले स्थान पर हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. श्रेयस सातवें और तिलक वर्मा 10वें स्थान पर हैं.
गेंदबाजा में अबरार की बादशाहत खत्म
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो, अफगानिस्तान के राशिद खान ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को पहले स्थान से खिसकार टी20 नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल 16 पायदान की छलांग लगाई है. वे सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 में वापसी हो गई है. उन्हें 3 स्थान का फायदा मिला है. जबकि बांग्लादेश के नासुम अहमद 3 पायदान ऊपर चढ़कर आठवें और महेदी हसन नौवें स्थान पर आ चुके हैं.
वनडे में गिल की बादशाहत बरकरार
वहीं, वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत पहले की तरह ही बरकरार है. वे 841 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर काबिज है. जबकि विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीरो पर आउट होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट आई है. वे 781 रेटिंग पॉइंट के साथ इस हफ्ते एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं.
जबकि न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. डैरिल मिचेल की रेटिंग पॉइंट 794 है. रोहित शर्मा अपनी पिछली पोजिशन पर वनडे रैंकिंग में बरकरार हैं. वो 770 रेटिंग पॉइंट के साथ इस हफ्ते भी नंबर 4 पर बने हैं. जबकि वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप 2 स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. केएल राहुल सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वें नंबर पर हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

