Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड की जराईकेला थाना क्षेत्र के सारांडा के तिरिलपोसी जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान दो ग्रामीण नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए. घायल ग्रामीणों में तिरिलपोसी निवासी जयसिंह चेरवा व सालाई चेरवा शामिल है.
घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है. बताया जाता है कि मंगलवार को कुछ ग्रामीण पत्ता तोड़ने तिरिलपोसी जंगल गए थे. पत्ता तोड़कर लौटने के क्रम में ही शाम लगभग साढ़े चार चार बजे जयसिंह का पैर आईईडी में पड़ गया और ब्लास्ट हो गया. घटना से जयसिंह व उसके साथ चल रहे सालाई की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद देर शाम तक घायलों को जंगल से बाहर निकालने में सुरक्षाबल जुटे रहे. जंगल क्षेत्र होने व जगह-जगह आईडी लगी होने के करण देर रात तक दोनों घायल को जंगल से बाहर नहीं निकाला जा सका. बुधवार को भी दोनों घायलों को जंगल से बाहर निकालने में सुरक्षा जवान जुटे हुए है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment