Search

 
 
 

शाहरुख  के 61वें बर्थडे पर किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज

Lagatar Desk : इस रोमांटिक-एक्शन ट्रैक में अरिजीत सिंह ने हिंदी में आवाज दी है, जबकि एड शीरन ने इंग्लिश रैप लिखा और गाया है. गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है.रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. फैंस इस अनोखे म्यूजिकल कोलैबोरेशन और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : शाहरुख खान की स्टारर फिल्म किंग रिलीज को तैयार है. जो 24 दिसंबर को सिनेमागरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने एक्टर के 61 वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए ' रिलीज किया है.इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. इसके अलावा फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल हैं. 

 

 

 

इस रोमांटिक-एक्शन ट्रैक में अरिजीत सिंह ने हिंदी में आवाज दी है, जबकि एड शीरन ने इंग्लिश रैप लिखा और गाया है. गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है.रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. फैंस इस अनोखे म्यूजिकल कोलैबोरेशन और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.

 

शाहरुख और दीपिका के रोमांटिक पलों को देखकर दर्शकों को उनकी फिल्म 'ओम शांति ओम' के दिन याद आ गए. इसके अलावा, सुपरस्टार की शानदार और फिट बॉडी भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे लेकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.


  
किंग' की रिलीज डेट और कास्ट


सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहरुख और दीपिका के अलावा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और सुहाना खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही