Search

 
 
 

उद्योग, नीति और कौशल का समन्वय हो, तो देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है झारखंड : राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए. उन्होंने इस संस्था के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, श्रमशक्ति और युवाशक्ति से समृद्ध है और यदि उद्योग, नीति और कौशल का समन्वय हो, तो यह राज्य देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है. सिंहभूम चैम्बर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रही है, जिसने दशकों से राज्य को दिशा भी दी है और दशा भी बदली है.

 

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया

 

राज्यपाल ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के चैम्बर इन पहलों में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक-औद्योगिक मॉडल बताते हुए कहा कि टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न केवल औद्योगिक, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है.

 

झारखंड राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करना है, विशेषकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारा राज्य राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पीछे है. उद्योग को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में चैम्बर की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है. मौके पर राज्यपाल से चैम्बर के सदस्यों ने अपने विचारों को भी साझा किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही