Search

डार्क सर्कल्स से हैं परेशान  तो अपनाए ये घरेलू उपाए

Lagatar desk : आज के समय में आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स कई लोगों की आम समस्या बन चुके हैं. देर रात तक मोबाइल चलाना, लैपटॉप पर लगातार काम, अधूरी नींद और बढ़ता तनाव आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को सबसे पहले प्रभावित करते हैं. इससे चेहरा थका-थका और उम्र से पहले फीका नजर आने लगता है.

 

महंगी आई क्रीम और ट्रीटमेंट के बावजूद कई बार मनचाहा असर नहीं मिलता. ऐसे में कच्चा दूध और शहद जैसे घरेलू उपाय एक आसान, सुरक्षित और किफायती विकल्प हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे लेकिन असरदार तरीके से फायदा पहुंचाते हैं.

 

कच्चा दूध और शहद क्यों हैं फायदेमंद

कच्चा दूध त्वचा के लिए प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को हल्का करने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन A और B12 त्वचा को पोषण देते हैं.

 

वहीं शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण थकान के निशान और फाइन लाइंस को कम करने में मदद कर सकते हैं.
लगाने का सही तरीका

 

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करना बेहद आसान है


1 बड़ा चम्मच ठंडा कच्चा दूध

आधा चम्मच शुद्ध शहद

कैसे लगाएं


एक कटोरी में दूध और शहद को अच्छी तरह मिला लें.

कॉटन या रुई को इस मिश्रण में भिगो लें.

हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं या कॉटन पैड आंखों पर रख लें.

लगभग 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 3 -4 बार अपनाया जा सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp