Search

 
 
 

अलग समझ है तो फिल्म बना सकते हैं, रामायण के खिलाफ दायर याचिका पर SC की टिप्पणी

Lagatar Desk : याचिकाकर्ता के वकील ने फिल्म पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और कहानी को विकृत करने का आरोप लगाया था.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और निर्माताओं ने इसे अपनी समझ के अनुसार पेश किया है. कोर्ट ने कहा की यदि किसी की अलग समझ है तो वे खुद फिल्म बना सकते हैं. अदालत का समय बर्बाद न करें.

 

 

याचिका और शिकायतें

याचिकाकर्ता के वकील ने फिल्म पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और कहानी को विकृत करने का आरोप लगाया था. इससे पहले मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में हिंदू जनजागृति समिति ने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए रावण के चित्रण और पारंपरिक किरदारों में बदलाव पर आपत्ति जताई थी.

 

शूर्पणखा की नाक काटे जाने पर भी आपत्ति

शूर्पणखा की नाक काटे जाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है. शिकायत के अनुसार, फिल्म में माता सीता द्वारा लक्ष्मण को, किसी भी स्त्री का रूप विकृत करने का तुम्हें कोई अधिकार नहीं है, ऐसा फटकारते हुए दिखाया गया है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही