National News : आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को सही करार दिया है. उन्होने 29 अगस्त को न्यूयॉर्क मे होने वाले कार्यक्रम को पुरानी भारतीय परंपरा का हिस्सा करार देते हुए लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाला सार्वभौमिक एकता उत्सव अलग-अलग धर्मों के लोगों के मिलन का एक उदाहरण है. कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों के लोगों से संवाद करेंगे
श्री आंबेकर ने कहा कि खुली बातचीत और आपसी सम्मान की भावना के तहत आयोजित कार्यक्रम भारतीय मूल्यों को दर्शाने वाला है. कहा कि यह पहल आरएसएस की उस पुरानी परंपरा का हिस्सा है जिसके तहत वह भारत और दुनिया भर के अलग-अलग समुदायों के साथ जुड़कर आपसी समझ और साझा उद्देश्यों को बढ़ावा देता रहा है
श्री आंबेकर ने लोगों को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर में 29 अगस्त को मोहन भागवत के यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. कहा कि जो आरएसएस के विज़न और विचारधारा के बारे में और जानना चाहते हैं, वे वहां आ सकते हैं.
जान लें कि मोहन भागवत न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर में 29 अगस्त को यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. हालांकि इस कार्यक्रम कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं. न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी भी इस कार्यक्रम के विरोध में उतर आये है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

