Search

IIIT रांची में 'यंत्र 26' का सफल आयोजन, रोबोटिक्स व नवाचार का दिखा संगम

Ranchi :   रांची के बीएसएनएल ग्राउंड और खेलगांव परिसर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची की ओर से प्रमुख टेक्नो-कल्चरल रोबोटिक्स फेस्ट यंत्र 26 (YANTRA 26) का आयोजन किया. इस फेस्ट में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

 

आयोजन का मुख्य उद्देश्य रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के दौरान डेजर्ट डैश, रोबोसॉकर, विंगफ्यूरी और पाथफाइंडर जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

 

साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को जीवंत बनाया, जिससे तकनीक और मनोरंजन का आकर्षक समन्वय देखने को मिला. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कुल 50 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया.

Uploaded Image

संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को किया संबोधित


संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन टीम और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच युवा इंजीनियरों में रचनात्मकता, व्यावहारिक सीख और समस्या-समाधान कौशल के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

 

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए IIIT रांची प्रतिबद्ध है और ‘यंत्र’ 26 जैसे मंच विद्यार्थियों की नवाचार भावना व तकनीकी उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं. डॉ. रोशन सिंह (आयोजन अध्यक्ष), डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह (संयोजक), डॉ. अभिनव कुमार और डॉ. धीरन कुमार महतो के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलापूर्वक संपन्न हुआ.  

 

Uploaded Image

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इनकी रही प्रमुख सहभागिता

 

प्रमुख सहभागी संस्थान में गांधी इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी (ओडिशा), बीआईटी मेसरा, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, सरला बिरला विश्वविद्यालय, श्रीनाथ विश्वविद्यालय (जमशेदपुर), योगदा संस्थान महाविद्यालय और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक लखनऊ शामिल रहे.

 

इसके अलावा बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (गोरखपुर), लेंडी इंस्टीट्यूट (आंध्र प्रदेश), कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (बांका), जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बोरावन) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.  

 

प्रतियोगिता के परिणाम

डेजर्ट डैश (15 टीमें)

विजेता :   क्रू अल्फा (IIIT रांची) :  7,500 
उपविजेता :  बिहारी बहुरानी (IIIT रांची) :  5,000

 

रोबोसॉकर (10 टीमें)

विजेता : टेक्नो टाइटन्स (कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, बिहार) : 7,500
उपविजेता : रोबो टॉर्क (लेंडी इंस्टिट्यूट, आंध्र प्रदेश) : 5,000

 

विंगफ्यूरी (11 टीमें)

विजेता : द फ्लाइंग प्रिडेटर (बुद्धा इंस्टिट्यूट, गोरखपुर) : 7,500
उपविजेता : प्लूटो (IIIT रांची) : 5,000

 

पाथफाइंडर (18 टीमें)

विजेता : प्लूटो (IIIT रांची) : 7,500
उपविजेता : वेचार (IIIT रांची) : 5,000

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp