Search

 
 
 

रांची में हुआ IIMC एलुमनी एसोसिएशन का वार्षिक मिलन समारोह

रांची में IIMC एलुमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह शनिवार रात ‘कनेक्शन्स’ में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. ‘कनेक्शन्स मीट’ की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी, जिसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में हर सप्ताहांत चैप्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
 

Ranchi: रांची में IIMC एलुमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह शनिवार रात ‘कनेक्शन्स’ में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. ‘कनेक्शन्स मीट’ की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी, जिसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में हर सप्ताहांत चैप्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

 

इस समारोह में झारखंड के अलग-अलग जिलों से भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष एवं पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने की.

 

समारोह को महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार, इमका के उपाध्यक्ष एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी प्रभात उपाध्याय, स्मारिका संपादक प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह तथा राज्य कार्यकारिणी सदस्य वर्षा रानी तिर्की सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया.

 

कार्यक्रम के दौरान झारखंड चैप्टर की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी मनोज कुमार और पत्रकार आनंद दत्त को ‘पिलर ऑफ इमका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

 

अपने संबोधन में अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पहले से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और भविष्य में इन कार्यों को और विस्तारित किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नियमित मिलन कार्यक्रम संगठन की प्राथमिक योजनाओं में शामिल हैं.

 

वहीं, महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि संगठन के सदस्य हमेशा एक-दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है. उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकें और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

इस अवसर पर प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, देवेंद्र कुमार, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, मनीष कुमार, माधव शर्मा, करन सेठ और सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही