Search

 
 
 

IIT-ISM के 110 सुरक्षा कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना, भूख हड़ताल की चेतावनी

सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ ने IIT (ISM) धनबाद में सुरक्षा कर्मियों की कथित छंटनी के विरोध में सोमवार को जगजीवन नगर स्थित श्रम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई.
 
  • समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Dhanbad :  सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ ने IIT (ISM) धनबाद के सुरक्षा कर्मियों की कथित छंटनी के विरोध में सोमवार को जगजीवन नगर स्थित श्रम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने प्रबंधन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई.

 

संघ के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान में 20-25 वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को बीते एक साल से लगातार परेशान किया जा रहा है. बिना किसी ठोस कारण के करीब 110 कर्मियों को काम से हटा दिया गया.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्दी के नाम पर कर्मियों से मनमाने तरीके से पैसे वसूले गए और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट तक की गई. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा कर्मियों से हर महीने 3 से 4 हजार रुपये की अवैध वसूली की जाती थी.

 

जबकि वर्दी के नाम पर 5 हजार रुपये तक लिए जाते थे. जब कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें टारगेट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अंततः काम से निकाल दिया गया.
 बताया कि नए ठेकेदार द्वारा साजिश के तहत केवल उन कर्मियों को ही हटाया गया, जिन्होंने अपने हक की आवाज उठाई और संगठन से जुड़े थे.

 

Uploaded Image

 

प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर संस्थान के निदेशक से संपर्क करने और पत्राचार के प्रयास भी किए गए. लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद श्रम विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई ग. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

 

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को बाध्य होंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही