Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: नारायणपुर में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस प्रशिक्षण में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकानों की गणना से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना है.

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मकान सूचीकरण जनगणना की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर आगे की गणना कार्य किया जाएगा. प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने, आंकड़ों की सटीकता बनाए रखने और निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

 

इस अवसर पर जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक होती है.

 

कार्यक्रम में कई शिक्षक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही