Search

 
 
 

IITF : भारत मंडपम में सजेगा झारखंड पवेलियन, देश-विदेश के कारोबारियों के सामने दिखेगी राज्य की पहचान

Ranchi News : झारखंड उद्योग निदेशालय ने पवेलियन के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंसी को पवेलियन की डिजाइन, निर्माण, सजावट, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके लिए निदेशालय की ओर से निविदा भी जारी कर दी गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) आयोजित होगा. इसमें झारखंड का पवेलियन भी सजेगा. इस पवेलियन में राज्य के उत्पादों को देश-विदेश के कारोबारियों के सामने पेश करने का अवसर मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

झारखंड उद्योग निदेशालय ने पवेलियन के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंसी को पवेलियन की डिजाइन, निर्माण, सजावट, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके लिए निदेशालय की ओर से निविदा भी जारी कर दी गई है.

 

शुरुआती पांच दिन कारोबारियों के लिए 

व्यापार मेले के शुरुआती पांच दिन, 14 से 18 नवंबर तक, कारोबारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं. आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से खुलेगा. शुरुआती दिनों में झारखंड के उत्पादों को संभावित खरीदारों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के सामने पेश किया जाएगा. मेले में विभिन्न राज्यों के पवेलियन भी लगाए जाएंगे. 

 

पिछले साल 32 स्टॉल में दिखे थे झारखंड के उत्पाद 

पिछले साल झारखंड के पवेलियन में 32 स्टॉल लगाए गए थे. इनमें झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, झारक्राफ्ट, पलाश मार्ट और अन्य संस्थाओं व उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे. सोहराय और पैतकर चित्रकला, खादी, तसर रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, पीतल के सामान, कालीन और अन्य पारंपरिक उत्पाद भी पवेलियन का हिस्सा थे.

 

2025 में राज्य को मिला था गोल्ड मेडल 

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 में झारखंड को फोकस स्टेट श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला था. इस साल भी राज्य को अपनी पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही