Search

 
 
 

वन विभाग ने 65 टन अवैध कोयला किया जब्त, हजारीबाग में कई जगहों पर चल रहा कारोबार

वन विभाग की छापेमारी में हजारीबाग में चल रहे अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है. यहां बड़कागांव के गोंदलपुर के जोराकाठ में छापेमारी कर वन विभाग ने 65 टन अवैध कोयला जब्त किया है.
 
  • संजय सिंह, संजू सिंह, लिफ्टर भोलू और डब्बू कर रहा है अवैध कोयला का कारोबार

Hazaribagh :  वन विभाग की छापेमारी में हजारीबाग में चल रहे अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है. यहां बड़कागांव के गोंदलपुर के जोराकाठ में छापेमारी कर वन विभाग ने 65 टन अवैध कोयला जब्त किया है. 

 

सूत्रों ने हजारीबाग के कई इलाकों में अवैध कोयले का कारोबार चलने की जानकारी दी है. बताया जाता है कि संजय सिंह और संजू सिंह नाम के लोग कोयला का अवैध कारोबार चला रहे हैं. 

 

कुछ लोग का कहना है कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के है. इनके द्वारा 14 माईल, बेहरा, नानो, लुड़ंगा, नापो, जोड़ा आदि क्षेत्रों में कोयले का अवैध कारोबार कराया जा रहा है. भोलू, राजेंद्र सिंह, डब्बू सिंह आदि का नाम भी कोयला कारोबार करने वालों में है.

 

अवैध तरीके से कोयले का खनन करके हजारीबाग के चितपुरनी स्थित एक फैक्ट्री में पहुंचाया जाता है. इसके अलावा रामगढ़ की एक फैक्ट्री में भी कोयला पहुंचाया जा रहा है. वहीं अच्छी क्वालिटी के कोयले को डिहरी मंडी पहुंचाया जाता है, ताकि कोयला जल्दी बिक जाये. 

 

अवैध कोयला कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी जिन पर हैं, उन्हें कोयला कारोबारियों ने फिक्स कर दिया है. एक-दो तो पार्टनर ही बन गए हैं. इस कारण वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि कोयले का अवैध कारोबार बेरोक-टोक चल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही