Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोदाम से एक करोड़ की अवैध शराब और स्प्रिट जब्त, एक शख्स गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Dumka: जिला में उत्पाद विभाग को आज बड़ी कामयाबी मिली है. जिसमें उत्पाद विभाग ने अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. उत्पाद विभाग ने एक गोदाम से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जामा थाना क्षेत्र स्थित जरपुरा गांव से अमर मण्डल के गोदाम से इस अवैध शराब और स्प्रिट की खेप को जब्त किया गया है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. जो बिहार का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि अमर मंडल का नाम पहले भी बालू और कोयले के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने 6 पिकअप और एक ट्रक से सभी अवैध शराब को लेकर दुमका पहुंची.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-negligence-of-officers-50400-sack-wheat-drenched-in-goods-shed-for-24-hours/70232/">बोकारो

: अधिकारियों की लापरवाही, 24 घंटें से गुड्स शेड पर भींग रहा 50400 बोरी गेहूं

गोदाम से भारी मात्रा में अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

उत्पाद विभाग के अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि जब्त शराब सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए है. इसे यहां डंप कर रखा गया था. जिसे बिहार में खपाने की योजना थी. इस मामले में एक व्यक्ति  मुस्तफा खान को गिरफ्तार किया गया है. जो बिहार के शेखपुरा का रहने वाला है. यह मामला अंतर्राज्यीय शराब गिरोह से जुड़ा है. जिसमें अरुणाचल में बिकने बाला शराब झारखंड में पकड़ा गया जिसे बिहार में बेचने की तैयारी थी. बहरहाल उत्पाद विभाग के लिए ये बहुत बड़ी सफलता है. विभाग ने 945 पेटी शराब ओर 600 लीटर से अधिक स्प्रिट जब्त किया है.

देखिए वीडियो-

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही