Dumka News: कोलकाता STF से मिले इनपुट के आधार पर दुमका पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. व्यस्त मुख्य मार्ग पर लाइन होटल के पास मकान में कथित तौर पर चोरी-छिपे हथियार बनाने का काम चल रहा था.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को मकान में छापेमारी की. इस दौरान हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और दो स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बताया जा रहा है कि कोलकाता STF ने हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की थी. इसी दौरान हंसडीहा में चल रहे इस ठिकाने की जानकारी सामने आई. पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य संचालक फरार हो गया. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
पुलिस को आशंका है कि फैक्ट्री से जुड़े नेटवर्क में बिहार और गोड्डा के लोगों की भी भूमिका हो सकती है. मामले की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

