Search

 
 
 

रांची में अवैध विदेशी शराब की बिक्री का खुलासा, छापेमारी में 52 बोतलें बरामद, 1 गिरफ्तार

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नायक चौक हेसल पूजा पंडाल के पीछे अवैध रूप से विदेशी शराब बेची जा रही है. इससे पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच असामाजिक गतिविधियों की आशंका थी.
 
आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 बोतल शराब बरामद की है. मामले में देवी मंडप नायक चौक स्थित अक्षय जनरल स्टोर के संचालक अक्षय अनिल (करीब 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सुखदेवनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नायक चौक हेसल पूजा पंडाल के पीछे अवैध रूप से विदेशी शराब बेची जा रही है. इससे पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच असामाजिक गतिविधियों की आशंका थी.

 

सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अक्षय जनरल स्टोर के पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे. पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे. इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई, जहां से विभिन्न ब्रांड की कुल 52 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.

 

इनमें गॉडफादर बीयर की 24 पीस, टुबॉर्ग बीयर की 7 पीस, अल्ट्रामैक्स बीयर की 10 पीस, आई-कॉनिक की 8 बोतल और बीपी कंपनी की 375 एमएल की 3 बोतल शामिल हैं. पुलिस ने दुकान संचालक अक्षय अनिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद बरामद शराब को जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही