Search

 
 
 

Bokaro News: अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

बोकारो में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ हरला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने महुआर कर्माटांड़ स्थित कर्बला मैदान के पास से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है.
 

Bokaro: बोकारो में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ हरला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने महुआर कर्माटांड़ स्थित कर्बला मैदान के पास से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर हरला थाना पहुंचाया. 

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार जब्त ट्रैक्टर में लदा बालू बालीडीह ओपी क्षेत्र के पचौरा घाट से बिना वैध अनुमति के लाया जा रहा था. हरला थाना पुलिस ने मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी है ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके.

 

थाना प्रभारी खुर्शीद आलम का कहना है कि जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार के निर्देशों के अनुरूप दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और बालू तस्करी में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है. हालांकि उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही