Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, झारखंड में 61 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को रांची के सदर अस्पताल से हुई. अभियान का शुभारंभ महापौर रौशनी खलखो ने किया. इस मौके पर विधायक सीपी सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक समेत कई अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को रांची के सदर अस्पताल से हुई. अभियान का शुभारंभ महापौर रौशनी खलखो ने किया. इस मौके पर विधायक सीपी सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक समेत कई अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद महापौर, विधायक और अभियान निदेशक ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की.

 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से भारत में पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है. इसमें स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों के सहयोग की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब भी पोलियो के मामले मिल रहे हैं. इसलिए 0 से 5 साल तक के हर बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक देना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: 

महापौर रौशनी खलखो ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए नियमित टीकाकरण जरूरी है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के अलावा गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए. उन्होंने सदर अस्पताल में बेहतर हुई स्वास्थ्य सेवाओं की भी सराहना की.

 

विधायक सी. पी. सिंह ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में स्वास्थ्यकर्मियों का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं और इसे और मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए.

 

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि वर्ष 1995 से देशभर में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इस बार झारखंड में 24,507 बूथों पर 61 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. 28 जून को बूथ दिवस मनाया जा रहा है, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष टीमें तैनात की गई हैं.

 

राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक ने कहा कि पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में बच्चों का नियमित टीकाकरण और सतर्कता बहुत जरूरी है.

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलेगा. स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही