Search

 
 
 

Ranchi News: रांची की खाली सरकारी जमीन पर बनेंगे आधुनिक परिसर, रातू रोड से शुरू होगा प्रोजेक्ट

राजधानी रांची में वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन अब आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में बदली जाएगी. झारखंड सरकार ने बिल्डिंग री-डेवलपमेंट प्लान ऑन गवर्नमेंट लैंड के तहत इस दिशा में काम तेज कर दिया है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन अब आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में बदली जाएगी. झारखंड सरकार ने बिल्डिंग री-डेवलपमेंट प्लान ऑन गवर्नमेंट लैंड के तहत इस दिशा में काम तेज कर दिया है. इसकी शुरुआत रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे करीब 5.7 एकड़ सरकारी जमीन से होगी.

 

इस परियोजना का डिजाइन तैयार हो चुका है और निर्माण का जिम्मा नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) को दिया गया है. योजना के तहत यहां सिर्फ फ्लैट नहीं, बल्कि एक आधुनिक टाउनशिप जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. परिसर में सात आवासीय टावर बनाए जाएंगे. इनमें अलग-अलग ऊंचाई की इमारतें होंगी. साथ ही एक बड़ा व्यावसायिक भवन भी बनेगा, जहां सरकारी कार्यालयों के अलावा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह होगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

लोगों की सुविधा के लिए बड़ा पार्क, क्लब हाउस, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, वॉकिंग पाथ, चौड़ी सड़कें और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, भूमिगत जलाशय, बिजली सब-स्टेशन जैसी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे.

 

सरकार शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी में है. कुसई कॉलोनी की करीब 2.5 एकड़ जमीन और बिजली विभाग की लगभग दो एकड़ जमीन पर आधुनिक मल्टीपरपज हॉल बनाने की योजना है. इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर और डिजाइन भी तैयार हो चुके हैं.

 

सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद खाली पड़ी सरकारी जमीन का बेहतर उपयोग करना, शहर में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाना और सरकारी संपत्तियों से अधिक राजस्व प्राप्त करना है. इससे राजधानी का शहरी ढांचा भी और मजबूत होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही