Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव में छापेमारी अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें:
कार्रवाई के दौरान टीम को अवैध शराब तैयार करने के लिए बड़ी मात्रा में जावा महुआ जमा किए जाने की जानकारी मिली. मौके पर करीब 3,000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे टीम ने घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया.
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 105 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की. इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी मौके पर नष्ट किया गया.
मामले में गुनोधर महतो समेत अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

