Search

 
 
 

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था नकली शराब का खेल, पुलिस छापा में खुलासा

पुलिस ने एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने के बड़े खेल का खुलासा किया है. बाहर से यह परिसर पूरी तरह मुर्गी पालन केंद्र जैसा दिखता था, जहां दाना-पानी और शेड की व्यवस्था थी.
 

Chatra: पुलिस ने एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने के बड़े खेल का खुलासा किया है. बाहर से यह परिसर पूरी तरह मुर्गी पालन केंद्र जैसा दिखता था, जहां दाना-पानी और शेड की व्यवस्था थी. लेकिन जब पुलिस की टीम अंदर पहुंची तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

 

जांच में पाया गया कि फार्म के भीतर ही गुप्त तरीके से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली अंग्रेजी शराब तैयार की जा रही थी. मौके से बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, नकली लेबल, ढक्कन, पैकिंग सामग्री और तैयार शराब बरामद की गई. साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए हैं.

 

पुलिस के मुताबिक, गिरोह मुर्गी फार्म की आड़ लेकर लंबे समय से यह कारोबार चला रहा था, ताकि किसी को शक न हो. तैयार नकली शराब को आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता था.छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क का खुलासा होने के बाद और भी बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही