Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: डॉक्टर्स डे पर IMA ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप

झारखंड की खबरें

Giridih: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गिरिडीह की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 200 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया.

इसे भी पढ़ें: 

शिविर का आयोजन डॉ. आई. अहमद मेमोरियल आईएमए भवन में किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन, गिरिडीह डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, डॉ. एस.के. डोकानिया, डॉ. रियाज अहमद एवं डॉ. रेखा झा ने संयुक्त रूप से किया.  

Uploaded Image

मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स), स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया. इसके साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया.

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आईएमए गिरिडीह की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना भी है. 

 

शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह, डॉ. एस.के. डोकानिया, डॉ. रियाज अहमद, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉ. एम.डी. आज़ाद, डॉ. श्यामल कुमार, डॉ. वर्षा भारती, डॉ. उत्तम जलान, डॉ. मनीषा जलान, डॉ. संजीव एच. कुमार, डॉ. नूतन लाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रेखा झा, डॉ. आसिफ नज़र, डॉ. राम रतन केडिया, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. शशि भूषण एवं डॉ. अरविंद कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान की.

 

आईएमए गिरिडीह के सचिव डॉ. रितेश सिन्हा ने शिविर की सफलता पर सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आईएमए गिरिडीह भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे जनहित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही