Search

 
 
 

अकवान का असर : झारखंड में 7 दिनों में सामान्य से 3287% अधिक बारिश

Ranchi News : मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह झारखंड के मौसम पर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का प्रभाव रहा. 19 नवंबर को यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था. इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर हुआ और 20 नवंबर को गोपालपुर के पास उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से गुजरा.
 
बारिश

Ranchi News : झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ और उसके कमजोर पड़ने के बाद बने सिस्टम के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 20 से 26 नवंबर के बीच राज्य में सामान्य से 3287 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवधि में 24 जिलों में बारिश की स्थिति लार्ज एक्सेस यानी अत्यधिक अधिक रही. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 26 नवंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से 26 नवंबर के दौरान राज्य में कुल 95 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश का यह आंकड़ा सामान्य से काफी अधिक है. वहीं, एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक के मौसमी आंकड़ों में भी कई जिलों में बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की गई है.

 

चक्रवाती तूफान अकवान से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह झारखंड के मौसम पर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का प्रभाव रहा. 19 नवंबर को यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था. इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर हुआ और 20 नवंबर को गोपालपुर के पास उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से गुजरा.

 

21 नवंबर को इसका प्रभाव उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचा. 22 नवंबर को यह पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में पहुंचकर कमजोर पड़ गया. इसके प्रभाव से झारखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही