Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का असर, कई प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद

JPSC और JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का असर अब स्कूलों पर भी पड़ रहा है. रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: JPSC और JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का असर अब स्कूलों पर भी पड़ रहा है. रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें: 

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को इसकी जानकारी दे दी है. बताया गया है कि विधानसभा घेराव के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. कई रास्तों पर जाम और रूट डायवर्जन की स्थिति बन सकती है.

 

ऐसे में बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में परेशानी होने की आशंका है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.

 

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है.

 

विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी की है. शहर के कई इलाकों में पुलिस की तैनाती की जाएगी और जरूरत के अनुसार कुछ रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही