Search

 
 
 

रेल परिचालन पर असर : बोकारो के यात्रियों की परेशानी बढ़ी, आज बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Bokaro News : रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके चलते 8 सितंबर को चलने वाली 13503/13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारंभ गोमो स्टेशन से किया जाएगा.
 
बोकारो स्टेशन

Bokaro News : रेलवे परिचालन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के कारण मंगलवार को इस क्षेत्र में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसका असर बोकारो से होकर आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवर्तित मार्ग और आंशिक परिचालन की सूचना जारी की है.

 

ब्रिज संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने के बाद 8 सितंबर को राजेंद्रनगर टर्मिनल से हटिया जाने वाली 18625 एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन बख्तियारपुर लिंक, करनौती हॉल्ट, राजगीर, तिलैया जंक्शन, पहाड़पुर, बंधुआ, पटना जंक्शन, गया जंक्शन और कोडरमा जंक्शन के रास्ते हटिया पहुंचेगी. वहीं 18626 हटिया-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से वापस लौटेगी.

 

इस बदलाव का असर बोकारो के उन यात्रियों पर पड़ सकता है, जो हटिया, रांची और राजेंद्रनगर टर्मिनल की ओर आने-जाने के लिए इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं. परिवर्तित मार्ग के कारण यात्रा का समय और परिचालन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है. यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है.

 

इसके अलावा रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके चलते 8 सितंबर को चलने वाली 13503/13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारंभ गोमो स्टेशन से किया जाएगा.

 

ऐसे में बोकारो से हटिया-बर्दमान दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के निर्धारित समय, मार्ग और परिचालन स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही