Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों का अहम योगदान : डॉ संजय कुमार

Ranchi: धुर्वा स्थित पारस एचइसी अस्पताल में शनिवार को एक दिन पूर्व विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में अस्पताल के मेडिकल अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सुधाकर मानव, पारस अस्पताल के प्रबंधक डॉ नितेश कुमार और फार्मेसी की पूरी टीम मौजूद थी. बता दें कि हर साल 25 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका का सम्मान करना है. इस वर्ष फार्मास्यूटिकल दिवस का थीम ‘फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेल्दीअर वर्ल्ड’ है. इसे भी पढ़ें– दुमका">https://lagatar.in/dumka-no-clarity-in-policy-decisions-of-hemant-soren-arjun-munda/">दुमका

: हेमंत सोरेन के नीतिगत फैसलों में स्पष्टता नहीं- अर्जुन मुंडा
इस अवसर पर मेडिकल अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका सर्वोपरि होती है. मरीजों को सही दवा देना और उन्हें डोज की सही जानकारी देना फार्मासिस्ट का ही काम होता है. इसलिए जरूरी है कि फार्मासिस्ट अपनी भूमिका को समझते हुए गंभीरता से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें, ताकि समाज को उसका समुचित लाभ मिल सके. डॉ संजय ने बताया कि अंतरराष्ट्र्रीय फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना 1912 में 25 सितंबर के दिन ही हुई थी. इस अवसर पर पारस एचइसी अस्पताल के सभी फार्मासिस्ट व अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी समेत करीब 100 अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें– PFI">https://lagatar.in/amit-shah-holds-high-level-meeting-with-nsa-home-secretary-dg-nia-regarding-raids-on-pfi-locations/">PFI

के ठिकानों पर छापों को लेकर अमित शाह ने एनएसए, गृह सचिव, डीजी एनआईए के साथ हाई लेवल मीटिंग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही