Search

 
 
 

Important News : CRPF DG का 29 मई को चाईबासा दौरा, नक्सल विरोधी अभियान की करेंगे समीक्षा

सीआरपीएफ डीजी ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार (29 मई) को चाईबासा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतिम दौर की समीक्षा करेंगे.  साथ ही सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति और अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
 

Ranchi : सीआरपीएफ डीजी ज्ञान प्रताप सिंह शुक्रवार (29 मई) को चाईबासा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतिम दौर की समीक्षा करेंगे.  साथ ही सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति और अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

 

बैठक में साकेत सिंह समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने को लेकर अहम रणनीति तैयार की जाएगी. 

 

पश्चिमी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में लगातार चल रही कार्रवाई के बीच डीजी का यह दौरा सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही