Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Important News: दुर्गा पूजा में ऐसी है रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जानकर ही घर से निकलें पूजा पंडाल

Ranchi: दुर्गा पूजा के त्यौहार को देखते हुए रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लागू रहेंगे. इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा ताकि दुर्गा पूजा घूमने आए लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. 


दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. ये गाड़ियां सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी. केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहन ही सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच शहर में आ-जा सकेंगे. इन नियमों का पालन कर आप दुर्गा पूजा का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं.

 

Uploaded Image

 

भारी वाहनों को रोकने के लिए इन जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं 

 

- लॉ यूनिवर्सिटी, कांके

- बोड़ेया रिंग रोड

- बीआईटी रिंग रोड

- खेलगांव से कोकर जाने वाला मार्ग.

- दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली और मकचुंद टोली जाने वाला मार्ग

- रामपुर, खरसीदाग, ब्रीजफोर्ड स्कूल, सतरंजी स्कूल.

- बिरसा चौक और शहीद मैदान.

 

निजी और यात्री वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव 

 

- मेन रोड: कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक और सुजाता चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. सुजाता चौक से आने वाले वाहन केवल सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे.

- पिस्का मोड़ से रातू रोड: पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और फिर हरमू चौक की ओर जाएंगी.

- हरमू से किशोरगंज/रातू रोड: हरमू की ओर से किशोरगंज होते हुए रातू रोड की तरफ आने वाली चार पहिया गाड़ियां केवल किशोरगंज चौक तक ही जा पाएंगी. दोपहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर और मीनाक्षी सिनेमा मोड़ होते हुए पिस्का मोड़ जा सकेंगे.

- हरमू बाईपास रोड: पिस्का मोड़ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होते हुए कटहल मोड़ और हेहल अंचल से गुजरेंगे.

- कांके रोड से आने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड से होकर कचहरी चौक तक जा सकते हैं.

- लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाले वाहन जेपीएससी कार्यालय तक ही जाएंगे.

- बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले वाहन लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक जाएंगे.

- डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाले वाहन मिशन चौक तक ही आ सकेंगे.

- कोकर से लालपुर: लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा, कोकर से लालपुर आने वाले वाहन कांटाटोली होकर जाएंगे.

- कांटाटोली से सुजाता चौक: ये वाहन बहुबाजार से कर्बला चौक और रतन पीपी होते हुए भी सुजाता चौक जा सकते हैं.

 

 मेला घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है 

 

- सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स: डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले निजी और दोपहिया वाहनों के लिए.

- जिला स्कूल और बालकृष्ण स्कूल कैंपस: फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- मिशन चौक: डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों के लिए.

- रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़: स्टेशन रोड स्थित पंडाल जाने वालों के लिए.

- साधु यादव मैदान: लालपुर से कोकर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- राम लखन यादव कॉलेज: खेलगांव से कोकर पंडाल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड: कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- बड़ा तालाब नदी ग्राउंड: हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- दुर्गा मंदिर जायसवाल पेट्रोल पंप: पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- नागाबाबा खटाल पार्किंग और जाकिर हुसैन पार्क: बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए.

- मुक्तिधाम से किशोरगंज सड़क किनारे: हरमू बाईपास से किशोरगंज तक आने वाले वाहनों के लिए.

- हरमू मैदान: हरमू चौक के पास स्थित पंडाल के लिए.

- बरियातू मैदान: बरियातू हाउसिंग के पास पंडाल के लिए.

- योगदा सत्संग मठ और संत जॉन स्कूल (बहुबाजार): रांची रेलवे स्टेशन स्थित पंडालों के लिए.

- कैंब्रियन स्कूल के आगे: सीएमपीडीआई के पास पंडाल के लिए.

- शहीद मैदान: पुराना विधानसभा मैदान स्थित पंडाल के लिए.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही