Search

 
 
 

पूर्व पार्षद शबाना के पति का हत्यारोपी इमरान को हाईकोर्ट से मिली बेल

पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के आरोप में जेल में बंद इमरान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने गुरुवार को इमरान की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे बेल दे दी है.
 

Ranchi :  पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के आरोप में जेल में बंद इमरान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने गुरुवार को इमरान की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे बेल दे दी है.

 

इमरान की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई. इमरान की ओर से अधिवक्ता राहुल पांडेय ने कोर्ट में बहस की.

 

हाईकोर्ट से अयूब और हैदर को भी मिल चुकी है जमानत

बता दें कि कि बीते 23 मार्च 2022 को पैसे के लेनदेन को लेकर पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रांची सिविल कोर्ट ने इस केस में अयूब, हैदर अली और फिरदौस उर्फ बबलू को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इमरान से पहले हाईकोर्ट से अयूब और हैदर को भी जमानत मिल चुकी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही