New Delhi : टीएमसी ने आज मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर बागी सांसदों पर हमला बोला. टीएमसी के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी और लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.
टीएमसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बागी सांसदों को गद्दार करार दिया, कहा, नैतिकता बची है, तो पार्टी छोड़ें
Last Updated: Jun 09, 2026 02:10 PM (IST)
कल्याण बनर्जी ने कहा कि बागी सांसद भूपेंद्र यादव के घर गये. वहां सुवेंदु अधिकारी भी थे. इसका मतलब है कि बागी सांसद भाजपा में शामिल हो गये हैं. उन्होंने ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है.

