Search

 
 
 

आदित्यपुर में कांग्रेसी नेताओं ने लोस चुनाव को लेकर किया मंथन, सिंहभूम सीट छोड़ने को तैयार नहीं

 
Adityapur (Sanjeev Kumar Mehta) : लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जिले के कांग्रेसियों ने रविवार को आदित्यपुर स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स में एक बैठक की, जिसमें कांग्रेस की परंपरागत सीट सिंहभूम को लेकर मंथन किया गया. कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर से सिंहभूम सीट को नहीं छोड़ की बात कही. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने की. इसमें सरायकेला समेत सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी और वरीय कांग्रेसी शामिल थे. बैठक में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर एवं सिंहभूम सीट से कांग्रेस को टिकट देने की मांग उठी. बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठाई. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-on-the-appointment-of-election-commissioners-and-elections-in-seven-phases-they-are-running-the-country-contrary-to-the-constitution-what-are-the-courts-doing/">सिब्बल

ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सात चरणों में चुनाव पर कहा, वे संविधान के विपरीत देश चला रहे हैं… अदालतें क्या कर रही हैं…
इस मौके पर सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि कांग्रेस के विशाल वोट बैंक के चलते ही वर्तमान सांसद गीता कोड़ा की जीत हुई थी, ऐसे में सिंहभूम सीट पर कांग्रेस का एक बड़ा जनाधार है. कांग्रेस के वरीय नेता केपी सोरेन ने कहा कि गठबंधन के तहत जो भी निर्णय होगा सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होना चाहिए. महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, राकेश तिवारी, हिटलर सुम्बरुई, उपेंद्र शर्मा, केपी सोरेन, समरेंद्र तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wheels-of-vehicles-stopped-on-under-construction-nh-32-queue-of-vehicles-up-to-10-km-long/">चांडिल

: निर्माणाधीन एनएच 32 पर थम गए वाहनों के पहिए, 10 किमी तक वाहनों की कतार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही