Search

 
 
 

Chaibasa News: बाउरीसाई गांव में मां काली की भक्ति में लोगों की अग्नि परीक्षा, अंगारों पर चले नंगे पांव

Chaibasa News:  छह भक्तों ने रजनी फोड़ा की परंपरा निभाते हुए अपनी बांह में छेदन कराया. इस दौरान परासर महतो के नेतृत्व में छह भक्तों की बांह में लोहे की नुकीली कीलों से छेदन कर काइस घास को आर-पार किया गया.
 
अंगारों पर चलते लोग

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत अंतर्गत बाउरीसाई गांव में मां काली पूजा के पावन अवसर पर बुधवार को काली मंदिर परिसर में पारंपरिक अग्नि परीक्षा एवं रजनी फोड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:

कार्यक्रम की शुरुआत बाउरीसाई तालाब में स्नान के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली और मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद पारंपरिक अग्नि परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 80 भक्तों ने नंगे पांव जलते हुए अंगारों पर चलकर अपनी आस्था प्रकट की. 

 

वहीं, छह भक्तों ने रजनी फोड़ा की परंपरा निभाते हुए अपनी बांह में छेदन कराया. इस दौरान परासर महतो के नेतृत्व में छह भक्तों की बांह में लोहे की नुकीली कीलों से छेदन कर काइस घास को आर-पार किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने काइस घास के सहारे भक्तों को खींचते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचाया. गाजे-बाजे और मां काली के जयकारों के बीच बाउरीसाई ऊपर टोला से मंदिर परिसर तक धार्मिक यात्रा निकाली गई. इसके बाद सभी भक्तों ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

 

कार्यक्रम में समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई भी शामिल हुए.  उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी पारंपरिक संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं. 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विंजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष पवन कुमार महतो, सचिव अखिलेश महतो, कोषाध्यक्ष विनय कुमार महतो समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही