Bokaro News: कोयला के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ CISF ने बेरमो कोलियरी में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. 'जीरो कोल लीकेज' अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने तीन महीने में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 653 छापेमारी की, जिसमें 2513.57 टन अवैध कोयला बरामद किया.
सीआईएसएफ ने अवैध कोयला तस्करी में लगे 297 वाहनों को भी जब्त किया है. इनमें 217 मोटरसाइकिल एवं स्कूटर, 11 पिकअप वाहन, 4 हाइवा, 3 ट्रैक्टर, 8 ऑटो, 1 वैन, 1 ट्रक और 52 साइकिल शामिल हैं. कोयला लदे वाहनों के दस्तावेजों की सघन जांच, संदिग्ध परिवहन गतिविधियों पर नजर और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
CCL करगली ने कमांडेंट राजप्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध कोयला खनन और तस्करी के विरुद्ध CISF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. हमारा लक्ष्य केवल अवैध कोयले की बरामदगी नहीं, बल्कि इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

