Patna News: बिहार में सुधा डेयरी गाय और भैंस के दूध के साथ अब बकरी का दूध भी बेचने की तैयारी कर रही है. इसके लिए रोहतास जिले में आधुनिक गोट फार्म तैयार किया गया है. इस फार्म में 100 बकरियां रखी गई हैं. इसके लिए आधुनिक शेड और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
इसे भी पढ़ें:
इन बकरियों से प्रतिदिन करीब 50 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. इस परियोजना के जरिए सुधा डेयरी बकरी के दूध की व्यवस्थित आपूर्ति और वितरण का नेटवर्क तैयार करना चाहती है. सुधा डेयरी बकरियों के दूध को आधुनिक पैकेजिंग कर बाजार में उतारेगी. बकरी के दूध को स्टेरलाइज यानी जीवाणुरहित करने के बाद 200 ML की कांच की बोतलों में पैक किया जाएगा.
फिलहाल दूध की पैकेजिंग और गुणवत्ता से जुड़ी प्रक्रियाओं का ट्रायल चल रहा है. ट्रायल के बाद इसे उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उतारा जाएगा. हालांकि, अभी तक बकरी के दूध की कीमत और इसकी लॉन्चिंग की तारीख की सामने नहीं आई है.
सुधा डेयरी अपने नियमित बूथों के साथ मेडिकल स्टोर और प्रमुख अस्पतालों में भी बकरी का दूध उपलब्ध कराया जाएगा. सुधा डेयरी की इस पहल का उद्देश्य बकरी पालन को प्रोत्साहित करना है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और पशुपालन आधारित कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

