Search

 
 
 

बिहार में धूप भी बेअसर, ठंड ने जम्मू का रिकॉर्ड तोड़ा, अगले पांच दिन तक नहीं मिलेगी राहत

बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ठंड और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ठंड और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहने के आसार हैं. आईएमडी ने आज भी घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंड का असर बना रहेगा. 

 

ठंड ने जम्मू का रिकॉर्ड तोड़ा 

मौसम विज्ञान के मुताबिक, बिहार में ठंड ने जम्मू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुवार को राज्य के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी नीचे दर्ज किया गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

जबकि गया का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. दो वर्षों के अंतराल के बाद गया में इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

 

वहीं दरभंगा में न्यूनतम तापमान 6.6, छपरा में 5.7, सबौर में 4.6, शेखपुरा में 6.3, राजगीर में 5.1, जीरादेई में 6.0, अरवल में 5.3 और बिक्रमगंज में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

धूप के बावजूद नहीं मिली राहत

पटना और आसपास के इलाकों में पछुआ हवा के कारण दिनभर कनकनी बनी रही. धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

जबकि शेखपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना, बक्सर, छपरा, मोतिहारी, मुंगेर, भागलपुर और पूर्णिया को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही