Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, पति गया हुआ था गांव

Chaibasa News: मृतका के पति राम बोदरा सेवानिवृत्त सेना के जवान हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे, जबकि पत्नी दोनों बच्चों के साथ कैनाल रोड स्थित घर में थी. पत्नी से दो बार फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान उन्हें पत्नी की किसी तरह की परेशानी या घबराहट महसूस नहीं हुई.
 
फाइल फोटो

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर शहर के कैनाल रोड में शुक्रवार को महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतका की पहचान पिंकी सवैयां के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

 

घर में उसके दोनों बच्चों ने कमरे में अपनी मां को पंखे से लटका देखा. बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों ने मृतका के पति और चक्रधरपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा.

इसे भी पढ़ें:

मृतका के पति राम बोदरा सेवानिवृत्त सेना के जवान हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे, जबकि पत्नी दोनों बच्चों के साथ कैनाल रोड स्थित घर में थी. पत्नी से दो बार फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान उन्हें पत्नी की किसी तरह की परेशानी या घबराहट महसूस नहीं हुई.

 

उन्होंने बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच कभी किसी बात को लेकर विवाद या अनबन भी नहीं हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर वह स्तब्ध रह गए. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही