Search

 
 
 

झरिया में मनचले युवक ने छात्रा को छेड़खानी के बाद बाइक से मारी टक्कर, घायल

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर युवक को थाना ले गई.
 

Dhanbad : झरिया में इन दिनों मनचलों का आतंक बढ़ गया है. लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार युवक ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी. छात्रा  सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा रिंकी कुमारी पुटकी की रहने वाली है. वह हेटलीबांध झरिया से कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी.घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी.

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर युवक को थाना ले गई. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि झरिया थाना महज 600 मीटर की दूरी पर है बावजूद इसके मनचले युवक में पुलिस का कोई डर नहीं दिखा. उन्होंने झरिया पुलिस से नियमित गश्ती और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है. समाजसेवी सौरभ शर्मा ने कहा कि झरिया धर्मशाला रोड से लाल बाजार तक दर्जनों कोचिंग संस्थान हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. इन दिनों क्षेत्र में मनचले युवकों की गतिविधियां बेलगाम हो गई हैं. चिल्ड्रन पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों का जमावड़ लगा रहता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही