Search

झारखंड में पांचवे चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ranchi : गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में कुल 29 नॉमिनेशन हुए. वहीं गांडेय उपचुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दी. अब तक झारखंड में पांचवे चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. पांचवे चरण के लिए गुरुवार को झारखंड के लोकसभा सीट चतरा से 8, कोडरमा 4 और हजारीबाग 5 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक चतरा में 20, कोडरमा में 11 व हजारीबाग में 11 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. गांडेय उपचुनाव के लिए अब तक 7 प्रत्याशी ने नामांकन किया है. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/notice-to-cbi-from-supreme-court-no-stop-on-cbi-investigation-into-illegal-mining-in-sahibganj/">सुप्रीम

कोर्ट से CBI को नोटिस, साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच पर रोक नहीं

छठे चरण के लिए इतने प्रत्याशियों ने नामांकन

वहीं छठे चरण के लिए गुरुवार को झारखंड में लोकसभा सीट गिरिडीह से 2, धनबाद से 3, रांची से 4 और जमशेदपुर लोकसभा के लिए 3 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक छठे चरण में गिरिडीह में 5, धनबाद में 8 ,रांची में 6 व जमशेदपुर में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं 24 जिलों से आचार संहिता के दौरान नकदी व शराब के 72 करोड़ 37 लाख जब्त किए गए. पिछले 24 घंटों में 1.6 करोड़ सीज किए गए. जिसमें 38 लाख कैश भी जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें - बोले">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-rahul-gandhi-is-an-experienced-player-of-politics-and-chess-he-makes-his-moves-thoughtfully/">बोले

जयराम रमेश, राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी, सोच समझ कर दांव चलते हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp