Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के लिए निःशुल्क बोन मैरो स्क्रीनिंग, 137 की हुई जांच

झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए राज्यस्तरीय तीन दिवसीय निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों के लिए राज्यस्तरीय तीन दिवसीय निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया. 

 

यह शिविर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली और शोनित फाउंडेशन के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आयोजित हुआ.

 

शिविर के तहत बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु एचएलए टेस्ट, मार्गदर्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के पहले दो दिनों में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा से आए कुल 137 पीड़ितों और उनके परिजनों का निःशुल्क एचएलए टेस्ट किया गया. यह परीक्षण अपोलो अस्पताल नई दिल्ली और शोनित फाउंडेशन के माध्यम से किया गया.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में देश के चर्चित बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, भारत सरकार के पैनल लिस्ट और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के निदेशक डॉ गौरव खारिया उपस्थित थे.

 

विशिष्ट अतिथियों में भाकपा माले झारखंड के राज्य सचिव मनोज भक्त, शोनित फाउंडेशन के चेयरमैन ए के झा, सदर अस्पताल रांची के पूर्व अधिकारी डॉ मुरली प्रसाद, अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाजी मोख्तार अहमद, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, संपादक संजय झा, लहू बोलेगा के नदीम खान, थैलेसीमिया एसोसिएशन के संजय टोप्पो और देवकी देवी शामिल थे.

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में थैलेसीमिया, सिकल सेल, दिव्यांग और रक्तवीर मरीजों में से 36 जरूरतमंदों को अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत कांटा टोली द्वारा निःशुल्क पावर चश्मा वितरित किया गया. साथ ही एएसजी आई हॉस्पिटल रांची द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच और उपचार के लिए कूपन भी बांटे गए.

 

कार्यक्रम के दूसरे दिन के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरसी रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में दीपशिखा संस्था की वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ उमा सेन गुप्ता, झारखंड आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र मुर्मू, एएसजी हॉस्पिटल रांची के मैनेजर मो कैफी, पीर साहब सैयद गुफरान अशरफी और पहाड़ी टोला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अजित मिश्रा शामिल थे.

 

आयोजकों ने बताया कि इससे पहले 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में 29 पीड़ितों का बोन मैरो मैच हुआ था. उन सभी मामलों में ट्रांसप्लांट, मार्गदर्शन और भारत सरकार तथा सीसीएल से संबंधित कागजी प्रक्रिया को लेकर परिजनों को अद्यतन जानकारी दी गई.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक नदीम खान ने की. इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, झारखंडी अंगवस्त्र और बुके देकर किया गया.

 

यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है और रविवार को संपन्न होगा. कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पीड़ित और उनके परिजन शामिल हुए. आयोजन में संजय टोप्पो, देवकी देवी, सोनम कुमारी, सीमा देवी, फरिहाया बिलकिस, संजय महतो, तरन्नुम प्रवीण, अनीश टोप्पो, सीमा कच्छप, सुजाता कच्छप और सुजाता कुमारी सहित कई लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही