Ranchi : झारखंड में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूरों की कुल संख्या 12,89,240 है. लेकिन श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 4,57,458 मजदूरों का आधार वेरीफिकेशन अब तक नहीं हो पाया है.
आधार सत्यापन लंबित होने के कारण ये मजदूर राज्य और केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं. इसके साथ ही मजदूरों को आर्थिक सहायता की राशि नहीं मिल रही है. बच्चों की शिक्षा सहायता और छात्रवृत्ति अटकी है.
आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य होने के चलते प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता, पेंशन, छात्रवृत्ति, औजार अनुदान, चिकित्सा एवं आकस्मिक सहायता जैसी योजनाओं का लाभ इन मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है.
किन जिलों में स्थिति सबसे चिंताजनक
विभाग से मिली सूचना के आधार पर हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा और रांची जैसे जिलों में बड़ी संख्या में मजदूरों का आधार वेरीफिकेशन लंबित है.
जिला-वार निर्माण मजदूरों की स्थिति
| जिला | कुल पंजीकृत मजदूर | आधार उपलब्ध | आधार उपलब्ध नहीं | आधार नॉट वेरीफाइड |
| बोकारो | 80,011 | 80,011 | 0 | 10,402 |
| चतरा | 1,00,804 | 89,203 | 11,601 | 68,424 |
| देवघर | 67,723 | 64,000 | 3,723 | 15,310 |
| धनबाद | 78,394 | 78,394 | 0 | 17,988 |
| दुमका | 28,648 | 28,648 | 0 | 2,006 |
| गिरिडीह | 46,054 | 46,054 | 0 | 6,867 |
| हजारीबाग | 1,31,047 | 1,17,869 | 13,178 | 96,950 |
| कोडरमा | 51,438 | 39,388 | 12,050 | 28,421 |
| पलामू | 44,081 | 44,081 | 0 | 2,114 |
| रामगढ़ | 78,940 | 47,742 | 31,198 | 55,421 |
| रांची | 85,828 | 85,828 | 0 | 34,307 |
| सरायकेला-खरसावां | 65,853 | 65,853 | 0 | 3,010 |
| सिंदरी/सिमडेगा | 19,559 | 19,559 | 0 | 5,833 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment