Search

 
 
 

वर्षों पुरानी परंपरा के साथ कंधों पर प्रतिमा उठाकर मशालों के बीच निकला विसर्जन जुलूस

Chaibasa News: आदि शक्ति दुर्गा माता की प्रतिमा के पीछे-पीछे चक्रधरपुर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों से क्रमबद्ध तरीके से ट्रक व ट्रैक्टरों में रखे अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमा चक्रधरपुर के पवन चौक, बाटा रोड, पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी के समीप से थाना रोड होते सभी प्रतिमाओं का विसर्जन थाना रोड के मुक्तिनाथ महादेव घाट में किया गया.
 
विसर्जन जुलूस
  • जमकर लगे जय दुर्गे के नारे, उमड़ी लोगों की भीड़

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में कंधों पर आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा उठाकर पुरानी परंपरा के तहत विसर्जन जुलूस निकाला गया. बुधवार शाम पुरानी बस्ती से जय दुर्गा के नारों के बीच श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की प्रतिमा को अपने कंधों पर रखकर मशालों के बीच जुलूस निकाला. इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए जगह-जगह प्रतिमा को रखा गया. जगह-जगह लोगों ने माता के ऊपर फूल बरसाये. 

 

आदि शक्ति दुर्गा माता की प्रतिमा के पीछे-पीछे चक्रधरपुर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों से क्रमबद्ध तरीके से ट्रक व ट्रैक्टरों में रखे अन्य पूजा पंडालों की प्रतिमा चक्रधरपुर के पवन चौक, बाटा रोड, पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी के समीप से थाना रोड होते सभी प्रतिमाओं का विसर्जन थाना रोड के मुक्तिनाथ महादेव घाट में किया गया. जहां माता की अगुवाई में खड़े श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर माता को अगले बरस आने का न्यौता दिया. शंख, ढोल, तासे की धून से पूरा माहौल भक्तिमयी हो उठा. जगह-जगह लोगों ने माता के ऊपर फूल बरसाये. 

इसे भी पढ़ें - 

 

आदि शक्ति दुर्गा माता की प्रतिमा के पीछे-पीछे चक्रधरपुर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों से क्रमबद्ध तरीके से ट्रक व ट्रैक्टरों में रखे अन्य पूजा पंडालों के प्रतिमा चक्रधरपुर की पवन चौक, बाटा रोड, पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक, रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी के समीप से थाना रोड होते सभी प्रतिमाओं का विसर्जन थाना रोड के मुक्तिनाथ महादेव घाट में किया गया. यहां सबसे पहले पुरानी बस्ती के मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ. इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से अन्य पूजा समिति के प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

 

देर रात तक डटे रहे अधिकारी

रात लगभग दो बजे तक चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ महादेवघाट में पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, डीएसपी सैयद हाशमी, थाना प्रभारी अवधेश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं पवन चौक पर बनाए गए मंच पर विधायक सुखराम उरांव, डीसी मनीष कुमार,एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी, डीएसपी सैयद हाशमी, बीडीओ कांचन मुखर्जी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे.


विसर्जन जुलूस देखने उमड़ा जन सैलाब  

मां दुर्गा को अंतिम विदाई देने व विसर्जन जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चक्रधरपुर पवन चौक, बाटा रोड, भगत सिंह चौक, पुराना रांची रोड और थाना नदी घाट पर जमा हुए थे. भीड़ को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा पानी, गुड़-चना व चाय इत्यादि की व्यवस्था की गई थी. वहीं चक्रधरपुर की अनुमंडल अस्पताल, रेड क्रॉस सोसाईटी, सूर्या नर्सिंग होम की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया था.  


डीजे पर जमकर थिरके पैर

विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे व बड़े-बड़े लाउड स्पीकर से बज रहे गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके. लाउड स्पीकर से बज रहे गीतों से पूरा माहौल भक्तिमयी बना हुआ था. कई जगह विसर्जन जुलूस के दौरान महिलाएं भी थिरकी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही