Search

 
 
 

पलामू दशहरा जुलूस विवाद : ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर NH-75 किया जाम

Palamu News :  मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, जिसके विरोध में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.
 
NH-75 जाम

Palamu News :  मेदिनीनगर के सिंगरा कला गांव में दशहरा जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

 

मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, जिसके विरोध में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.

 

सड़क जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और आवागमन सामान्य हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही