Search

मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दे दी जान, तीन बच्चे शामिल

घटना के संबंध में  पुलिस अधिकारी ने बताया कि खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं.  इनमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं.. परिवार के मुखिया मनीष खेती बाड़ी का काम करते थे. सभी की शव उनके घर के एक कमरे में मिले.
 
 Mathura : उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर आयी है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किये जाने की खबर है.

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों को जहर खिलाया और खुद भी खा लिया. जिससे पांचों की मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी मिलते ही  आसपास के लोग वहां जुट गये. पुलिस को सूचना दी गयी.

पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार के लोगों ने ज़हर क्यों खाया, पुलिस इस तहकीकात में जुट गयी है.  

घटना के संबंध में  पुलिस अधिकारी ने बताया कि खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं.  इनमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं.. परिवार के मुखिया मनीष खेती बाड़ी का काम करते थे. सभी की शव उनके घर के एक कमरे में मिले.

पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह देखा कि कोई आवाज नहीं आ रही है. तो वे मेन गेट कूद कर अंदर गये. वहां देखा तो सभी लोग मृत हैं. कमरे की दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला. मनीष के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी पुलिस को मिला है. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही