- चार दिनों की कठिन उपासना के बाद छठ व्रतियों ने किया पारण
- सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मांगी अगले वर्ष पुनः आने की मनोकामना
Ramgarh News : लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया.
इसे भी पढ़ें...
सोमवार की अहले सुबह से ही रामगढ़ जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति और खुशहाली की कामना की.
इस दौरान जिले की जीवनरेखा दामोदर नदी सहित विभिन्न नदियों, तालाबों, जलाशयों और छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. चार दिनों तक चले इस कठिन व्रत और उपासना के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने विधि-विधान से पारण किया.
छठ महापर्व के समापन के साथ ही व्रतियों ने छठी मइया और भगवान सूर्य से अपने परिवार की मंगलकामना करते हुए अगले वर्ष पुनः इसी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मनाने का आशीर्वाद मांगा. इसी कामना के साथ लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और समर्पण का प्रतीक छठ महापर्व संपन्न हो गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

