National News : 22 अक्टूबर से शुरू हुआ भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान 5 नवंबर तक चलेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है. भाजपा SIR के तहत हो रहे मतदाता सूची की शुद्धिकरण को लेकर देशभर में जनजागरूकता अभियान चला रही है. भाजपा के अभियान को विपक्ष के वोट चोरी, SIR के विरोध में चलाये जा रहे आंदोलन का जवाब माना जा रहा है. भाजपा अभियान के तहत अवैध घुसपैठ और विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों का प्रामाणिक जवाब देगी.
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर पदयात्राएं निकालेगी. हर पदयात्रा में 10 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्र्चित की जायेगी. भाजपा सूत्रों के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 प्रबुद्ध एवं आमंत्रित नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इन संवाद कार्यक्रमों ेमं वकील, डॉक्टर, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल किये जायेंगे. भाजपा देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, ITI और कोचिंग संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, ताकि युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

