Search

 
 
 

Chaibasa News: घरेलू विवाद में पत्नी ने सब्बल से पति को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: हत्या में इस्तेमाल किये गये लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया. मृतक के रिश्तेदार एतवा गुड़िया के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जराइकेला थाना अंतर्गत तिरिलपोसी गांव में एक महिला ने लोहे के सब्बल से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुमा गुड़िया के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम 41 वर्षीय बालेमा गुड़िया है.

 

घटना शुक्रवार की रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बालेमा गुड़िया ने लोहे के सब्बल से अपने पति पर हमला कर दिया. उसने पति पर लगातार कई वार किये, जिससे सुमा गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें:

घटना की जानकारी शनिवार को पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही जराइकेला थाना की पुलिस तिरिलपोसी गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किये गये लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया. मृतक के रिश्तेदार एतवा गुड़िया के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी बालेमा गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही